DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नौकरी लगाने के नाम पर 3.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी, दल्ली पुलिस ने धोखेबाज को किया गिरफ्तार

दल्लीराजहरा – बालोद के दल्ली में एक बार फिर नौकरी लगाने के नाम से धोखाधड़ी का केस सामने आया है जिसमें पुलिस ने केस दर्ज होने के दुसरे दिन ही आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा नरेंद्र कुमार साहू निवासी वार्ड क्र0 19 केकतीपारा की रिपोर्ट पर आरोपी सत्य नारायण  उके निवासी  हाल निवासी मुचे दण्ड पों खुर्सीटिकुर डोंगरगाँव जिला राजनांदगांव को पकड़ा गया है जिन पर आरोप है की उन्होंने प्रार्थी से नौकरी लगवाने के एवज में 3.50 लाख रुपए लिए फिर न नौकरी लगाई न पैसे वापस किए. नरेंद्र का कहना है 05 अक्टूबर 2016 से नौकरी लगाने के नाम पर सत्य नारायण उके के द्वारा मुझसे किस्तो 03,50,000 रूपये नगदी रकम लिया । आज  तक नौकरी नही लगाकर एवं नगदी रकम को वापस नही कर मेरे साथ धोखाधडी किया हैं. नरेंद्र कुमार साहू पिता देवीलाल साहू ने बताया उनके पिता देवी लाल साहू राज मिस्त्री का काम करते हैं । मैं बेरोजगार हूं वर्ष 2016 में मेरे पिता जी से मुलाकात सत्य नारायण उके पिता  भैया लाल निवासी वार्ड क्र0 15 नियोगी नगर दल्ली राजहरा जिला बालोद से हुआ  । वर्तमान में यह व्यक्ति मुचे दण्ड पों खुर्सीटिकुर तह0 छुरिया जिला राजनादंगांव व थाना डोंगरगांव में रहता है । घटना समय को यह दल्लीराजहरा में रहता था । पिता जी से मुलाकात होने के बाद इसने मेरे पिता जी को बताया कि वह एन.एम.डी.सी. में बडे अधिकारियों को जानता हैं ।  एवं उससे परिचित हैं । वह मेरे को नौकरी लगा देगा इसके लिए 03,50,000 लाख रूपये खर्च करना पडेगा बोला तब यह बात मेरे पिता जी ने मुझे बताया । इसके दुसरे दिन सत्य नारायण उके मेरे घर आया और मुझे भी एन.एम.डी.सी. में नौकरी लगाने की बात कहीं साढे तीन लाख  रूपये (03,50,000) नौकरी लगाने के लिए लगेगा तब मैने उनसे कहा कि मेरे पास इतनी बड़ी रकम देने  के लिए नही हैं । तब सत्य नारायण ने कहा कि वह तीन किस्तो में रूपये को देना हैं बोला तो भी चलेगा बोला इस तरह दो तीन बार मेरे घर आना जाना कर नौकरी लगाने की बात करता था । तब मैं उनकी बातों में आकर नौकरी लगने के लिए सत्यनारायण उके को प्रथम किस्त 05 अक्टूबर 2016 को 01,30,000 रूपये अपने घर में बुलाकर दिया । पैसा देते समय सरोज एवं सूरज भान उपसिथत थे । और दुसरा किस्त 07 जनवरी 2017 को 01 लाख रूपये एवं तिसरा किस्त  के रूप में फरवरी माह में माहशिवरात्रि के दिन 01,20,000 रूपये सत्य नारायण उके को दिया हूं । सभी रकम सरोज साहू एवं सूरज भान के सामने दिया हूं जब मेरी नौकरी 2017 तब नही लगा एवं बार बार सत्य नारायण को बोलने पर इधर उधर को बाते करने लगा तब मैने बोला कि आप मुझे लिखा पढी में दे दो तब सत्य नारायण ने मुझे एक 100 रूपये के स्टाम पेपर में दिनांक 13.04.2017 को लिखकर  गवाहों के सामने दिया हैं । कि यदि मैं नौकरी नही लगा पाया तो सभी रकम 03,50,000  हजार रूपये को वापस कर दुंगा यदि रकम देने में मना किया तो मुझ पर कानूनी कार्यवाही कर लेना  लिख कर दिया हैं । सत्य नारायण आज तक मुझे नौकरी लगाने के नाम पर लिये गये रकम को आज तक वापस नही किया हैं ना ही मेरा कोई नौकरी लगाया हैं सत्य नारायण ने नौकरी लगाने के नाम पर मेरे साथ धोखाधडी किया. 

You cannot copy content of this page