DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धान से भरी ट्रक पलटी,बाल बाल बचे ट्रक के ड्राइवर कंडक्टर,मॉडमसिल्ली रोड की घटना

दादू सिन्हा धमतरी/ धमतरी जिले के ग्राम बनरौद में मॉडलसिल्ली रोड स्थित डामर प्लांट के पास धान से भरी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई.घटना के बाद ट्रक चालक और कंडक्टर मौके से भाग गए. बताया जा रहा है कि धान से भरी ट्रक नरहरपुर की ओर से धमतरी की ओर आ रही थी.वही ग्राम बनरौद के पहले डामर प्लांट के पास ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. घटना की सूचना मिलते ही थाना केरेगांव पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग 2 तत्काल मौके पर पहुँची और ट्रक मालिक को सूचना दिया गया है.ट्रक पलटने की वहज से कुछ समय के लिए आवाजाही बंद हो गया था.जिसे केरेगांव पुलिस और हाइवे पेट्रोलिंग 2 के टीम ने रोड पर बिखरे धान को व्यवस्थित कराया. जिसके बाद आवाजाही चालू हुआ. स्थानीय लोगों ने बताया कि मॉडम सिल्ली रोड पर बहुत से अंधे मोड़ भी है इस अंधे मोड़ को न देखते हुए अपनी वाहनों को तेज रफ्तार में वाहन चालक चलते है जिसके कारण से इस रोड में आये दिन हादसे होते रहते है.

You cannot copy content of this page