DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

साजा में स्कूल जाने निकली 12 वी की छात्रा एक हफ्ते बाद भी घर नहीं लौटी, पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस

गुंडरदेही – बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम साजा से एक 17 साल की लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है लड़की कक्षा 12 वी की छात्रा है जो 27 फ़रवरी से घर से स्कूल जाने निकली थी लेकिन अब तक घर नहीं लौटने पर पुलिस ने नाबालिग होने के कारण अपहरण की धारा 363 का केस दर्ज किया है पुलिस जांच शुरू हो गई गई परिजनों से बयान भी लिया जा रहा है पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक  ग्राम साजा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद का रहने वाले एक ग्रामीण किसान की बेटी दीपिका साहू( बदला हुआ नाम) जिसकी उम्र 17 वर्ष की है, जो कक्षा 12वी ओपन परीक्षा की तैयारी कर रही है, जो दिनांक 27.02.2021 को सुबह करीबन 09.30 बजे घर में मेरी छोटी लड़की को कक्षा 12वी का प्रवेश पत्र लेने गुण्डरदेही जा रही हूं, कहकर निकली है, जो आज दिनांक 06.03.2021 तक घर वापस नही आई है। आस पास रिश्तेदारो में पता तलाश किया ,कही पता नही चला है। पिता ने कहा है कि उनकी लड़की नाबालिक है, ऐसा प्रतीत होता है, कि कोई अज्ञात व्यक्ति मेरी लडकी को अपहरण कर कहीं ले गया है। पिता ने कहा घटना दिनांक को शाम रात तक बेटी घर नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की गई पर अब तक कुछ पता नहीं चला.

You cannot copy content of this page