DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मानदेय और अर्जित अवकाश की मांग लेकर तहसीलदार से मिले शिक्षक फेडरेशन पदाधिकारी, जल्द समाधान का मिला आश्वासन

बालोद। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन बालोद के प्रतिनिधिमंडल ने आज ब्लाक अध्यक्ष संदीप दुबे के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंचकर विभिन्न लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार श्री आशुतोष शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की तथा ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से अवगत कराया।

ब्लाक अध्यक्ष संदीप दुबे ने बताया कि शिक्षकों द्वारा नवंबर एवं दिसंबर माह में किए गए SIR कार्य, 23 दिसंबर से 22 जनवरी 2026 तक किए गए संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्य तथा 1 मई से 31 मई तक संपादित जनगणना ड्यूटी के मानदेय भुगतान एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश अवधि में किए गए कार्य के बदले अर्जित अवकाश प्रदान किए जाने की मांग रखी गई।

मुलाकात के दौरान तहसीलदार श्री आशुतोष शर्मा ने प्रतिनिधियों के समक्ष ही संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर विषय की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की सभी उचित मांगों पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। मानदेय भुगतान के संबंध में उन्होंने बताया कि वर्तमान में फंड उपलब्ध नहीं होने के कारण भुगतान लंबित है, लेकिन राशि उपलब्ध होते ही संबंधित कर्मचारियों के खातों में मानदेय जमा कराया जाएगा।

ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान की गई जनगणना ड्यूटी के बदले अर्जित अवकाश के विषय में तहसीलदार ने कहा कि प्रचलित नियमों एवं उच्च अधिकारियों से चर्चा के बाद शिक्षकों को आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही उन्होंने जनगणना ड्यूटी में लगे सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के कर्तव्य प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश भी दिए।

जिला सचिव खिलानंद साहू ने बताया कि मुलाकात सकारात्मक और अपेक्षानुरूप रही। उन्होंने कहा कि तहसीलदार ने मांगों के समाधान के लिए गंभीरता दिखाई और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लाक अध्यक्ष संदीप दुबे, जिला सचिव खिलानंद साहू, ब्लाक उपाध्यक्ष दुलार सिंह कौशिक, जिला महामंत्री लोकेन्द्र यादव, धनेश तुमरेकी, अरविंद साहू, नंदकुमार डड़सेना, धर्मेंद्र देशलहरे, कल्याणी धनकर, गीतेश्वरी साहू सहित छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन बालोद के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page