
बालोद, 23 जून 2026। राज्य शासन द्वारा जारी पदोन्नति सूची में बालोद में पदस्थ तहसीलदार श्री आशुतोष शर्मा को डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नत करते हुए जिला कबीरधाम में नई पदस्थापना दी गई है। इस उपलब्धि पर संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आत्मीय माहौल के बीच उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने श्री शर्मा को पौधा भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि श्री आशुतोष शर्मा ने अपने कार्यकाल में प्रशासनिक दायित्वों का प्रभावी निर्वहन किया है। उनकी कार्यशैली, समन्वय क्षमता और प्रशासनिक अनुभव उन्हें नई जिम्मेदारियों में भी सफलता दिलाएगा।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा, राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इसी अवसर पर आईरा इंटरनेशनल के प्रदेश उपाध्यक्ष बोधन भट्ट ने भी श्री आशुतोष शर्मा को गुलदस्ता भेंट कर पदोन्नति की बधाई दी तथा नए दायित्व के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
नई जिम्मेदारी के साथ श्री आशुतोष शर्मा अब कबीरधाम जिले में प्रशासनिक सेवाओं के नए अध्याय की शुरुआत करेंगे।









