DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षा विकास की ओर बड़ा कदम: ग्राम खुन्दनी हाई स्कूल में प्रार्थना शेड और अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

बालोद। शिक्षा सुविधाओं के विस्तार और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में ग्राम खुन्दनी हाई स्कूल में विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। विद्यालय परिसर में 10 लाख रुपये की लागत से प्रार्थना शेड निर्माण तथा 7.80 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधिवत संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत गुरुर की स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की सभापति श्रीमती संध्या अजेंद्र साहू उपस्थित रहीं। उन्होंने भूमि पूजन कर निर्माण कार्यों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालयों में बेहतर अधोसंरचना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

उन्होंने कहा कि प्रार्थना शेड बनने से विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा, वहीं अतिरिक्त कक्ष निर्माण से पढ़ाई की व्यवस्था और अधिक सुचारू होगी।

इस अवसर पर ग्राम सरपंच विशाल दीवान, पंचगण, विद्यालय परिवार, गुरुजन, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने शिक्षा क्षेत्र में हो रहे इन विकास कार्यों का स्वागत करते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण की अपेक्षा जताई।

ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद विद्यालय की सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा और विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

You cannot copy content of this page