DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्र एकता के विचारों को किया याद: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

भीमपुरी बूथ में कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

डौंडीलोहारा। महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि के अवसर पर रेगाडबरी मण्डल अंतर्गत बूथ भीमपुरी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि—
“डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज और युवा पीढ़ी को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।”

सभा में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्र चेतना के क्षेत्र में डॉ. मुखर्जी का योगदान देश के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना आज की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वासी मोर्चा अध्यक्ष मिलन भुआर्य, बूथ अध्यक्ष अशोक साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता टेकेश्वर साहू, प्रहलाद देवांगन, पूर्व सरपंच दुर्गा सिन्हा, सरस्वती सिन्हा, सहदेव विश्वकर्मा, माहरा राम सलामे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभा के दौरान सभी उपस्थित जनों ने डॉ. मुखर्जी के आदर्शों और राष्ट्र सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

नेमन साहू, रेगाडबरी की रिपोर्ट

You cannot copy content of this page