DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

18 हजार एनएचएम कर्मचारियों का महासंगम: रायपुर में 14 जून को होगा ऐतिहासिक प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात के बाद बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शामिल होने की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ द्वारा आगामी 14 जून 2026, रविवार को रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय विशाल महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस महासम्मेलन में प्रदेशभर से लगभग 18 हजार एनएचएम कर्मचारियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, जिसे संगठन का अब तक का सबसे बड़ा सम्मेलन माना जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री से हुई महत्वपूर्ण चर्चा

प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों ने हाल ही में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से उनके विधानसभा क्षेत्र चिरमिरी में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान कर्मचारियों की लंबित मांगों एवं समस्याओं को विस्तार से रखा गया। मंत्री जायसवाल ने कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें जल्द पूरा करने का सकारात्मक आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री सहित कई बड़े नेताओं को आमंत्रण

महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति प्रस्तावित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को आमंत्रित किया जाएगा।

इसके अलावा उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. धीरेन्द्र तिवारी, समस्त कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायकगण एवं रायपुर महापौर को भी आमंत्रित किए जाने की जानकारी दी गई है।

एनएचएम कर्मचारियों की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

प्रदेशभर से आने वाले हजारों कर्मचारियों की मौजूदगी में यह महासम्मेलन एनएचएम कर्मचारियों की एकता, संगठन शक्ति और मांगों को लेकर बड़ा मंच साबित होगा। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि यह सम्मेलन कर्मचारियों के हितों और अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा देगा।

इन पदाधिकारियों ने दी जानकारी

महासम्मेलन की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी, डॉ. रविशंकर दीक्षित, महासचिव कौशलेस तिवारी, हेमंत सिन्हा, पुरन दास एवं ब्रिज मोहन करोलिया द्वारा दी गई।

छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने प्रदेशभर के कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महासम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।

You cannot copy content of this page