तहसील साहू संघ बालोद ने सम्मान समारोह आयोजित कर दी शुभकामनाएं
बालोद। तहसील साहू संघ बालोद द्वारा बालोद नगर के प्रतिष्ठित जीवन बीमा व्यवसायी श्री खुमान लाल साहू एवं श्रीमती चंद्रिका साहू के सुपुत्र श्री वैभव साहू के उप निरीक्षक (एसआई) पद पर चयन होने तथा जंगलवार प्रशिक्षण केंद्र कांकेर में प्रथम एवं द्वितीय चरण का सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण कर गृह नगर बालोद आगमन पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर समाजजनों ने पुष्पहार, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री वैभव साहू का आत्मीय अभिनंदन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वैभव साहू ने कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण के बल पर यह उपलब्धि प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे साहू समाज एवं बालोद जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
समाज के प्रतिभावान युवाओं को मिलेगा लगातार प्रोत्साहन
कार्यक्रम में तहसील साहू संघ बालोद के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने कहा कि समाज के प्रतिभावान युवाओं को निरंतर प्रोत्साहित करने का कार्य संगठन द्वारा किया जाता रहा है और आगे भी शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा एवं सामाजिक नेतृत्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं का सम्मान जारी रहेगा।
बड़ी संख्या में समाजजन रहे उपस्थित
स्वागत कार्यक्रम में तहसील साहू संघ बालोद के उपाध्यक्ष श्री जयंत साहू एवं श्रीमती चंद्रिका साहू, सचिव श्री रघुनंदन गंगबोईर, बालोद नगर परिक्षेत्र साहू संघ अध्यक्ष श्री डोमेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष श्री टिकेश्वर साहू, श्रीमती चंद्रमुखी साहू, आमापारा ग्रामीण अध्यक्ष श्री राकेश साहू, श्री खुमान साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का वातावरण उत्साह एवं गौरव से परिपूर्ण रहा। समाजजनों ने श्री वैभव साहू को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल पुलिस सेवा जीवन की मंगलकामना की।
