DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रेंगाडबरी में 20 लाख से बनेगा नया तालाब: सरपंच भावना जैन ने किया भूमि पूजन

डौण्डी लोहारा/बालोद। वनांचल क्षेत्र के ग्राम रेंगाडबरी में जल समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। गांव में 20 लाख रुपये की लागत से नए तालाब का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए मंगलवार को विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन

कार्यक्रम में सरपंच भावना जयेश जैन ने जनपद सदस्य मानकी बाई पडोती एवं पंचगणों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर गैंती चलाकर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और तालाब निर्माण को लेकर खुशी जाहिर की।

जल संकट से मिलेगी राहत

सरपंच भावना जैन ने बताया कि
“गांव में लंबे समय से जल संरक्षण और निस्तारी की समस्या बनी हुई थी। शासन से 20 लाख रुपये की स्वीकृति मिलने के बाद अब तालाब निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है।”

उन्होंने कहा कि तालाब बनने से—

  • खरीफ फसलों की सिंचाई में सुविधा होगी
  • भू-जल स्तर में वृद्धि होगी
  • पशुओं के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ेगी

ग्रामीणों में खुशी, जताया आभार

भूमि पूजन कार्यक्रम में धुरूप्रहलाद, धनसिंह फरदिया, मदन माहला सहित अनेक पंच एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
इसके अलावा पालसिंह यादव, डोमार सिंह नायक, अल्लीराम, रावटे रेवाशंकर सोनी, सीताराम गुप्ता, शेखर निषाद, महेंद्र तुमरेकी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

ग्रामीणों ने सरपंच और प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि
“नया तालाब बनने से गांव की पानी की किल्लत दूर होगी और खेती-किसानी को भी बड़ा फायदा मिलेगा।”

(रिपोर्ट: नेमन साहू, रेंगाडबरी)

You cannot copy content of this page