DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पद्म पुरस्कार 2027 के लिए शुरू हुई प्रक्रिया: गुमनाम नायकों की तलाश में प्रशासन, व्यापक प्रचार के निर्देश जारी

बालोद, 29 अप्रैल 2026। देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही जिला प्रशासन ने इसके व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

अपर कलेक्टर ने दिए निर्देश

अपर कलेक्टर ने जिले के सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों (एसडीएम), जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पद्म पुरस्कारों के लिए अधिक से अधिक योग्य व्यक्तियों की अनुशंसा सुनिश्चित की जाए।

गुमनाम नायकों को मिलेगा मौका

प्रशासन का उद्देश्य ऐसे अनछुए और गुमनाम नायकों की पहचान करना है, जो समाज सेवा, कला, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान नहीं मिल पाई है।

ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों पर विशेष फोकस

निर्देशों में विशेष रूप से कहा गया है कि सुदूर वनांचल, ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों से ऐसे प्रतिभाशाली और समाजसेवी व्यक्तियों की पहचान कर उनके नाम प्रस्तावित किए जाएं, ताकि उन्हें पद्म पुरस्कार जैसे राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित कराया जा सके।

नामांकन प्रक्रिया जारी

भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस 2027 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कारों के लिए नामांकन प्रक्रिया 15 मार्च 2026 से प्रारंभ हो चुकी है

जनभागीदारी पर जोर

प्रशासन ने आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से भी अपील की है कि वे अपने आसपास के ऐसे व्यक्तियों की जानकारी दें, जो समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं और राष्ट्रीय सम्मान के पात्र हैं।

इस पहल के माध्यम से अब उन लोगों को भी पहचान मिलने की उम्मीद है, जो चुपचाप समाज सेवा में लगे हुए हैं।

You cannot copy content of this page