DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिले में भी हुई शुरुआत,प्रतिभा त्रिपाठी की पहल- अंगना मा शिक्षा


बालोद। शिक्षा विभाग इन दिनों स्कूली बच्चों का बेसलाइन मजबूत करने पर जोर दे रहा है। अंगना मा शिक्षा इस नए कॉन्सेप्ट पर काम शुरू किया गया है। इसी क्रम में जिले में गुंडरदेही विकासखंड के माध्यमिक शाला गोड़ेला की शिक्षिका प्रतिभा त्रिपाठी ने माताओं का उन्मुखीकरण करने के लिए अंगना मा शिक्षा कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम के जरिए बच्चों की माताएं घर में अलग-अलग शैक्षणिक गतिविधियां कराएगी जिससे बच्चों में शिक्षा के प्रति कौशल एवं अन्य विधाओं का विकास होगा। बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से शैक्षणिक गतिविधियां कराई गई जिससे बच्चे उन गतिविधियों को देखकर समझेंगे और उसे शिक्षा से जोड़ेंगे।
तीन से छह वर्ष तक के बच्चों की माताओं को बच्चों में शाला प्रवेश के पूर्व सभी क्षेत्रों की बेसलाइन तैयार करने के लिए जागरुक किया गया। इस सत्र में बच्चे कोविड-19 संक्रमण के कारण पढ़ाई नहीं कर पाए। इसकी भरपाई के लिए बच्चों के बौद्धिक एवं क्रियात्मक विकास, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास, शैक्षिक विकास, भाषा विकास तथा गणितीय योग्यता की पूर्व तैयारी किया जा रहा है। सभी प्रकार के विकास के लिए अलग-अलग स्टाल लगाकर गतिविधियां संचालित की गई, जिसमें माताओं के सामने उनके बच्चे की गतिविधियों में कमी पाये जाने पर, माताएं पुन: अपने घर में उन्ही गतिविधियों की पुनरावृत्ति कर घर में बच्चों को सिखा सकेंगी। प्रत्येक काउंटर में माताओं को स्वप्रेरित किया गया ।

महिला शिक्षिका प्रतिभा त्रिपाठी जो शा. पूर्व मा.शाला गोडेला में पदस्थ है, जो वर्तमान में प्रभारी प्रधानपाठक का कार्य कर रही हैं, जिन्होंने शाला प्रवेश के पूर्व सभी क्षेत्रों की बेसलाइन तैयार करने के लिए ग्राम गोडेला में अंगना मा शिक्षा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में शिक्षा के प्रति लगाओ बढ़े एवं शिक्षा के प्रति उनका ध्यानआकर्षित होता रहे इस उद्देश्य से शिक्षा का कार्यक्रम संचालित हो रहा है। कार्यक्रम में प्रायमरी प्रधान पाठक मोती लाल साहू, मा. शाला गोड़ेला के समस्त शिक्षक, संकुल समन्वयक कमल नारायण टंडन व संकुल के शिक्षिका तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहयोगी रही।

सहयोगी शिक्षिका के रूप में
संध्या बंजारे कचादुर, संकुल की शिक्षिका कंचन कुर्रे, श्रद्धा वासनिक, शांति रावत, योगेश्वरी देवांगन, पुष्पा चौधरी, लेमिन साहू, अंजू , संकुल समन्वयक-कमलनारायन टंडन, व समस्त प्राथमिक व माध्यमिक शाला गोड़ेला के शिक्षकों ने सहयोग किया।

You cannot copy content of this page