DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

⚠️ खौफनाक हमला: पागल कुत्ते ने 4 साल के मासूम को दौड़ा-दौड़ाकर नोचा, 17 जगह गहरे जख्म

बालोद/डौण्डीलोहारा | जिले के ग्राम चिल्हाटीखुर्द में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पागल कुत्ते के हमले में 4 साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे के शरीर पर 17 जगहों पर गहरे जख्म आए हैं।


🐕 खेलते वक्त अचानक हमला

जानकारी के अनुसार, ललित पाथरे का 4 वर्षीय नाती नादित्य पाथरे घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान एक पागल कुत्ते ने उस पर अचानक हमला कर दिया और उसे दौड़ा-दौड़ाकर काटने लगा


👴 दादा ने बचाई जान

बच्चे की चीख-पुकार सुनकर उसके दादा ललित पाथरे मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया।
इस दौरान कुत्ते ने उन पर भी हमला किया, हालांकि वे बाल-बाल बच गए।


🏥 हालत गंभीर, रायपुर रेफर

घटना के बाद बच्चे को पहले डौण्डीलोहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
हालत में सुधार न होने पर उसे रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां स्थिति स्थिर होने के 24 घंटे बाद ऑपरेशन किया जाएगा।


😢 17 जगह गहरे जख्म

ग्रामीणों के अनुसार, बच्चे के सिर, नाक, कान, मुंह, होठ, हाथ और पैरों समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।


🚨 अन्य लोगों और मवेशियों पर भी हमला

बताया जा रहा है कि कुत्ते ने

  • 30 वर्षीय हुमन चंदेल
  • एक अन्य राहगीर
  • और चार मवेशियों पर भी हमला किया

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कुत्ते को मार दिया।


💔 परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जानकारी के अनुसार, मासूम नादित्य के पिता दीपक पाथरे का पिछले वर्ष निधन हो चुका है और दादा ही उसकी देखभाल कर रहे थे।
इस घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है।


⚠️ बड़ा सवाल

गांवों में आवारा और खतरनाक कुत्तों पर नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं—
क्या ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कोई ठोस व्यवस्था है?

You cannot copy content of this page