DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गर्मी में राहत की मांग रंग लाई: ज्ञापन के दूसरे दिन ही स्कूलों में अवकाश, भाजयुमो ने जताया आभार

बालोद | 16अप्रैल 2026

जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विद्यालयों में अवकाश घोषित करने की मांग अब सफल होती नजर आई है। एक दिन पहले ही भाजयुमो पदाधिकारियों ने कलेक्टर दिव्या मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर स्कूलों में अवकाश की मांग की थी, जिसके दूसरे ही दिन राज्य शासन द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया।

भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत पर जताई थी चिंता

भाजपा युवा मोर्चा, जिला बालोद के जिलाध्यक्ष गुलशन कुमार साहू के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए बताया था कि अत्यधिक तापमान के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है, जिसका सबसे अधिक असर स्कूली विद्यार्थियों पर पड़ रहा है।
पदाधिकारियों ने कहा था कि तेज गर्मी के चलते बच्चों को विद्यालय आने-जाने में परेशानी हो रही है और लू एवं अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

तत्काल निर्णय की गई थी मांग

युवा मोर्चा ने प्रशासन से मांग की थी कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर विद्यार्थियों को राहत दी जाए और इस विषय पर शीघ्र निर्णय लिया जाए।

शासन के फैसले के बाद जताया आभार

राज्य सरकार द्वारा 20 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किए जाने के बाद भाजयुमो पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन, राज्य सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे विद्यार्थियों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

ये रहे उपस्थित पदाधिकारी

इस दौरान जिलाध्यक्ष गुलशन कुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष सौरभ जैन, शहर उपाध्यक्ष गौतम बजाज, जिला मंत्री आशुतोष कौशिक, जिला कार्यसमिति सदस्य रजत जैन, जिला मीडिया प्रभारी अभिन्न यादव, सोशल मीडिया प्रभारी यश राजपूत एवं जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी प्रशांत जैन (चीकू) उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page