DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भीषण गर्मी को देखते हुए बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश लागू

रायपुर। प्रदेश में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। बच्चों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश को पूर्व निर्धारित तिथि से पहले लागू करने का फैसला किया है। अब प्रदेश में सभी स्कूलों में 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस निर्णय को लेकर कहा—
प्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश को पूर्व निर्धारित तिथि से पहले लागू करते हुए अब 20 अप्रैल से 15 जून तक घोषित किया है, ताकि इस भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत सुरक्षित रह सके।

सभी स्कूलों पर लागू होगा आदेश

सरकार का यह आदेश प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा।

गर्मी और लू से बचाव के लिए उठाया कदम

प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ रहा है और कई क्षेत्रों में लू की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में बच्चों को राहत देने और स्वास्थ्य जोखिम को कम करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

अभिभावकों को राहत

सरकार के इस फैसले से अभिभावकों और विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। भीषण गर्मी के बीच अब बच्चों को स्कूल जाने से छुटकारा मिलेगा और वे सुरक्षित माहौल में रह सकेंगे।

You cannot copy content of this page