DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

⚠️ खरखरा बांध से छोड़ा गया पानी, रानाखुज्जी में केनाल का पानी खेतों में बह रहा बेकार—प्रशासन बेखबर?

बालोद। खरखरा बांध से निस्तारी के लिए केनाल खोले जाने के बाद अब पानी के दुरुपयोग का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार रानाखुज्जी के संजारी मोड़ के पास केनाल का पानी खेतों में बेमतलब बह रहा है, जिससे न सिर्फ पानी की बर्बादी हो रही है बल्कि किसानों को भी नुकसान की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि
काफी समय से पानी इसी तरह बह रहा है, लेकिन इसे रोकने या सुधारने के लिए कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा है।

ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि
एक ओर पानी की जरूरत रहती है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की लापरवाही से पानी बर्बाद हो रहा है।

अब सवाल यह उठता है कि
आखिर जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कब ध्यान देंगे?
और केनाल से हो रही पानी की बर्बादी को कब रोका जाएगा?

You cannot copy content of this page