DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पाची सिनेमा का शुभारंभ बालोद शहर में आज से, यह है खासियत

बालोद। बालोद शहर में आज शाम से पाची सिनेमा का शुभारंभ होगा। जिसका शहर वासियों को बेसब्री से इंतजार है। बालोद से दुर्ग रोड पर स्थित धर्म कांटा के आगे सुमित बाजार के ऊपर आकांक्षा टॉवर में इस पाची सिनेमा का संचालन होगा। शाम 6 बजे इसका शुभारंभ होगा। जिसके बाद दर्शकों के लिए यह 1 मार्च से खुल जाएगी। आज शुभारंभ पर पहुंचने वाले चुनिंदा अतिथियों व पत्रकारों के लिए शाम 6 बजे से साउथ की हाल ही में 19 फरवरी को रिलीज हुई चक्र फिल्म का प्रदर्शन होगा।लोगों की सभी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उक्त पाची सिनेमा हॉल का निर्माण किया गया है। जो आकांक्षा टावर में संचालित होगा। यह शहर की एक अलग पहचान बनेगी।

You cannot copy content of this page