DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धमतरी जिला के कर्णेश्वर मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री,मंदिर ट्रस्ट ने किया भव्य स्वागत, सीएम ने कही ये बातें

दादू सिन्हा धमतरी – धमतरी प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर धमतरी जिले के सिहावा स्थित कर्णेश्वर मेला में शिरकत की.कर्णेश्वर पहुंचे पर कांग्रेसियो और मंदिर ट्रस्ट ने उनका भव्य स्वागत किया.बता दे कि सीएम सबसे पहले अविभाजित मध्यप्रदेश में कैबिनेट मंत्री रह चुके स्वर्गीय माधव सिंह धु्रव के गृह ग्राम सिरसिदा में स्थित निवास में जाकर परिवारजनों से भेंट की.सीएम ने माधव सिंह के छायाचित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

जिसके बाद कर्णेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का पूजा अर्चना किया और सभा को संबोधित किया.अपने संबोधन में सीएम बघेल ने प्रदेश सरकार व्दारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओ के बारे में क्षेत्र के जनता को विस्तार से बताया.इस दौरान कहा कि किसानो का कर्जा माफ,25 सौ क्विंटल में धान खरीदी और गोधन न्याय योजना शुरू करने वाला छत्तीसगढ देश का पहला राज्य है.साथ ही प्रदेश में सभी तबको के विकास के लिए राज्य सरकार काम कर रही है.वही मंदिर ट्रस्ट की मांग पर सीएम ने मुख्य मार्ग से कर्णेश्वर मंदिर तक सड़क बनाने,मंदिर में स्थित तालाब सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख देने की घोषणा और मेंला स्थल के लिए जमीन का पट्टा देने जिला प्रशासन को निर्देश दिए है.

साथ ही क्षेत्र के लोगो की मांग पर सिहावा में राष्ट्रीयकृत बैंक खोलने का आश्वासन सीएम ने दिए है.इसके अलावा नगरी के शासकीय गर्ल्स स्कूल का नाम झीरम घाटी कांड में शहीद हुए नगरी निवासी अभिषेक गोलछा के नाम पर करने की घोषणा की है.आखिर में कहा की क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नही छोडा जायेगा।

You cannot copy content of this page