DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्राम बड़गांव में हुआ पुष्पांजलि “सूरता” कार्यक्रम का आयोजन, कला साधकों का हुआ सम्मान

मालीघोरी- छत्तीसगढ़ लोक संगीत के पितामह स्व खुमान लाल साव सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार स्व गौकरण साहू सुप्रसिद्ध तबला वादक स्वर्गीय दिलीप निषाद की पुण्य स्मृति में स्वर्गीय गौकरण साहू के सुपुत्र युगल किशोर साहू ने अपने निज निवास ग्राम बड़गांव में पुष्पांजलि सुरता कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें छत्तीसगढ़ के वंदनीय कला साधको का सम्मान तथा ख्यातिलब्ध साहित्यकार व कलमकारों के द्वारा काव्यपाठ तथा उनका सम्मान किया गया।

आयोजन का दीप प्रज्जवलन वरिष्ठ साहित्यकार जगदीश देशमुख, वरिष्ठ कवि सीताराम साहू श्याम, जिला पंचायत सदस्य होरी लाल रावटे, ग्राम बड़गांव के  सरपंच दीपक ठाकुर, ग्राम प्रमुख चमरू राम ठाकुर एवं कला साधक एवं कलाकारों ने किया। दानू गजपाल द्वारा संचालित सुप्रसिद्ध लोक कला मंच रंग झाझर बटरेल  जिला दुर्ग की प्रस्तुति हुई। जहां काव्य पाठ का शुभारंभ प्रसिद्ध कवि अशोक आकाश के साथ कन्हैया लाल बारले, देवनारायण नगरिया, देव जोशी, गुलाब तोषण चुरेंद्र ने किया। तो दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध बैंजो वादक तथा मंदराजी बायोपिक फिल्म के संगीत संयोजक श्री गोविंद साव की अगुवाई में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध  कला साधकों का सम्मान तथा उनके द्वारा मोहक प्रस्तुतियां दर्शकों का मन मोह लिया।

वाद्ययंत्रों के संग्रहक श्रीं रिखी क्षत्रिय सुप्रसिद्ध गायक महादेव हिरवानी प्रभु सिन्हा कुलदीप सार्वा  ढाल साहू कुमारी यामिनी साहू के साथ उत्कृष्ट तबला वादक राकेश साहू  गुड्डू देवदास गोपी पटेल सुप्रसिद्ध बांसुरी वादक भोला यादव संगीतकर रामकुमार पाटिल शहनाई वादक रामकुमार साहू  मंदराजी फ़िल्म की मुख्य नायिका ज्योति पटेल, राग अनुराग के मुख्य कलाकार युवराज साहू, वरिष्ठ कला साधक विष्णु साहू, सुप्रसिद्ध गायक दिलीप साहू, तथास्तु, प्रसिद्ध हास्य कलाकार पप्पू चंद्राकर, नरेश यादव, नवीन देशमुख, सुप्रसिद्ध भजन गायक विष्णु कश्यप का सम्मान किया गया।

इनके द्वारा  श्रद्धेय खुमान साव की  अमर संगीत से सजी गीतों पर प्रस्तुति भी दी गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वर्गीय गौकरण साहू के भाई हलधर साहू, परमानंद साहू, भीषम साहू, पूरे गंगबोइर परिवार ने मुख्य भूमिका निभाई।

इस कार्यक्रम का आयोजन  परिवार के सहयोग से स्वर्गीय गौकरण साहू की धर्मपत्नी  सरोजिनी साहू ने किया। कार्यक्रम का संचालन लालेश्वर साहू अरुणाभ ने किया। उपस्थित सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में इस आयोजन की सराहना की तथा प्रतिवर्ष ऐसे आयोजन के लिए परिवार वालों को शुभकामनाएं भी दिए।

You cannot copy content of this page