DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

फार्मासिस्ट के घर से लाखों का जेवर पार, कार की चाबी तक ले गए चोर, पुलिस जुटी जांच में


बालोद। ग्राम झलमला के रहने वाले बालोद स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ फार्मासिस्ट राहुल भेड़िया के घर बीती रात को लाखों के जेवर की चोरी हो गई है। राहुल का कहना है कि जेवर पुराने हैं। लगभग 10 से 12 लाख की चोरी हुई है। पर पुलिस कम का आकलन कर रही है। लगभग चार लाख से पांच लाख के बीच चोरी बता रही है। अंतिम आंकलन शेष है। पुलिस जांच कर रही है।

वही राहुल का कहना है कि वह एक रिश्तेदार की तबीयत खराब होने पर कल से धमतरी गए हुए थे। रात धमतरी में रुके थे। सुबह कामवाली ने बताया कि घर में चोरी हो गई है। तब घटना की जानकारी हुई। तुरंत सुबह धमतरी से आया और देखा तो सभी जेवर पार हो गए थे।

अज्ञात चोर उनकी कार की सेकंड चाबी भी ले गए हैं।घटना की जानकारी मिलने के बाद बालोद पुलिस व डॉग स्क्वायड टीम जांच में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page