उपलब्धि :: तमोरा हाईस्कूल की व्याख्याता बुशरा परवीन को पीएचडी की उपाधि



गुण्डरदेही/अर्जुन्दा शासकीय हाईस्कूल तमोरा, विकासखण्ड गुण्डरदेही, जिला बालोद की व्याख्याता सुश्री बुशरा परवीन को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा राजनीति विज्ञान अंतर्गत डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई।

इनके शोध प्रबंध का विषय “दुर्ग जिले के राजनैतिक एवं प्रशासनिक विकास में श्रमिक संगठनों की भूमिका का अध्ययन” (भिलाई इस्पात संयंत्र के विशेष संदर्भ में) था। जिसकी शोध निर्देशिका डॉ श्रीमती नागरत्ना गणवीर, सहायक प्राध्यापक, शासकीय शिवनाथ महाविद्यालय राजनांदगांव एवं शोध सह निर्देशक डॉ श्री डी एन सूर्यवंशी, पूर्व प्राचार्य, सेठ रतन चन्द सुराना कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय दुर्ग थे। इनके शोध प्रबंध का मूल्यांकन डॉ श्रीमती दीपिका गुप्ता, विभागाध्यक्ष, राजनीति विज्ञान, विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा किया गया।

सुश्री बुशरा परवीन नगर पंचायत अर्जुन्दा, विकासखण्ड गुण्डरदेही, जिला बालोद के निवासी स्वश्री असगर अली (पिता) एवं श्रीमती अनवरी बानो (माता) की सुपुत्री है। इनके इस उपलब्धि पर अर्जुन्दा के गणमान्य लोगों सहित संकुल केंद्र गोरकापार, नवीन संकुल केंद्र तमोरा के समस्त शिक्षकों, स्कूल स्टॉफ व मित्रगणों में हर्ष व्याप्त है।

You cannot copy content of this page