जय व्यापार पैनल के बालोद प्रभारी एवं कैट के प्रदेश मंत्री ज्ञानचंद जैन ने की बालोद के व्यापारियों से ये अपील, पढ़िए चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव से जुड़ी ये महत्वपूर्ण खबर



बालोद/भिलाई।
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में बालोद जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित स्वाधीन जैन एवं मंत्री पद पर निर्वाचित अमित कुकरेजा को जय व्यापार पैनल के बालोद प्रभारी एवं कैट के प्रदेश मंत्री ज्ञानचंद जैन ने बधाई संदेश भेजते हुए व्यापार जगत के लिए कार्य करने की उनकी मंशा का स्वागत किया है। ज्ञानचंद जैन ने श्रीचंद सुंदरानी एवं पूरनलाल अग्रवाल सहित व्यापारी एकता पेनल के उन सभी नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि जब पूरा देश का व्यापार जगत केंद्र और राज्य सरकार की जीएसटी नीतियों के विसंगतियों को दूर करने के विरोध में की जा रही घोर लापरवाही के विरोध में पूरे देश के व्यापार को बंद करने की घोषणा कैट के केंद्रीय नेतृत्व ने अनेक परेशानियों को समझते हुए की है। ऐसे समय में व्यापारियों की जटिल समस्या के निदान में संगठन में खड़े होने के बजाय उसका विरोध करना, उनकी ओछी मानसिकता का प्रतीक है। जैन ने कहा की व्यापारियों की हर समस्याओं पर नजर रखने वाले छत्तीसगढ़ चेंबर के नेताओं ने अपने स्वयं के हितों को सामने लाकर व्यापारियों के सामने अपने चेहरे को काला भी जरूर कर दिया है। ज्ञान चंद जैन ने बालोद, राजहरा, गुंडरदेही, डौंडीलोहारा गुरुर एवं आसपास के सभी चेंबर सदस्यों से अनुरोध किया है की आप सभी की विशेष जिम्मेदारी ऐसे समय पर और अधिक बढ़ जाती है कि छत्तीसगढ़ के इस महत्वपूर्ण चेंबर चुनाव में अमर परवानी के नेतृत्व में सशक्त नेतृत्व को सामने लाकर व्यापारिक समस्याओं के निदान का रास्ता प्रशस्त करें। ज्ञानचंद जैन ने बालोद जिले के मतदाता व्यापारियों से यह भी अपील की है कि बालोद के व्यापारियों की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी समस्याओं का हल अमर परवानी के नेतृत्व में ही हमें मिल सकेगा। ऐसा मेरा मानना है क्योंकि श्री परवानी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर संक्रमण काल में व्यापारियों की समस्याओं को रात और दिन प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य रखकर राहत दिलाने की दिशा में कार्य किया है। श्री परवानी के नेतृत्व में ना केवल छत्तीसगढ़ अपितु केंद्र के जटिल व्यापार नीतियों के लिए भी उनका संघर्ष यादगार है। जीएसटी की विसंगतियों को दूर करने में जहां कैट ने महत्वपूर्ण विशेषज्ञों की टीम बनाकर जटिल नियमों को संशोधित करने का कार्य किया है। वही केंद्र की सरकार के द्वारा बनाए गए नए नियम जिस पर अधिकारियों को तो माफी दी जा सकती है लेकिन व्यापारियों की छोटी-छोटी गलतियों पर जुर्माना और दंड का प्रावधान जैसे कड़े नियम और शासन की गलतियों पर व्यापारियों को प्रताड़ित करना निसंदेह केंद्र के ऐसे नियमों के खिलाफ आने वाले आंदोलन में छत्तीसगढ़ चेंबर ने अपना विरोध करके यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वह व्यापारियों के साथ नहीं बल्कि अपने स्वार्थ से वशीभूत होकर इस चेंबर चुनाव में आए हुए हैं। इसलिए आप सभी व्यापारी बंधुओं से अपने विवेक से निर्णय करने और व्यापार जगत की मजबूती के लिए अमर परवानी के नेतृत्व वाले पैनल को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करने की विशेष अपील आप सभी से करता हूं। जैन छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भी छत्तीसगढ़ जय व्यापार पैनल के द्वारा छत्तीसगढ़ बंद को अपना समर्थन देकर राज्य की सरकार के पक्ष को भी सामने रखा है और व्यापारियों की जटिल समस्याओं के निदान में अपनी सहमति भी दी है। ज्ञानचंद जैन ने मोहन मरकाम को भी उपरोक्त संदर्भ में धन्यवाद पत्र भेजते हुए छत्तीसगढ़ के व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए दिए गए समर्थन का स्वागत किया है l

You cannot copy content of this page