DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शर्मनाक हरकत: ₹500 का लालच देकर महिला को अनैतिक प्रस्ताव: स्कूल के पीटीआई पर छेड़छाड़ का आरोप

पूर्व जिला खेल अधिकारी पर गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

बालोद।
जिले के डौंडी क्षेत्र में स्थित बालक हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षक (पीटीआई) एवं पूर्व जिला खेल अधिकारी नरेंद्र सिंह ठाकुर पर एक महिला ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़ित महिला के अनुसार, वह दोपहर के समय आरोपी के घर के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे अकेला पाकर रोका और उससे अशोभनीय बातें करने लगा। महिला का आरोप है कि आरोपी ने ₹500 का नोट दिखाकर उसे लालच दिया और अनैतिक संबंध बनाने का प्रस्ताव रखा

घटना से घबराकर महिला वहां से तुरंत निकल गई और बाद में थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डौंडी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75(1)(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी का पद बना मामला गंभीर

बताया जा रहा है कि आरोपी पूर्व में जिला खेल अधिकारी के पद पर भी पदस्थ रह चुका है, जिससे यह मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।

जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जा सकती है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोगों द्वारा आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

You cannot copy content of this page