टटेंगा–भरदा–मोहंदीपाट सड़क को मिली मंजूरी



450 लाख से अधिक की स्वीकृति, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी राहत

बालोद।
जिले में अधोसंरचना विकास को नई रफ्तार देते हुए बहुप्रतीक्षित टटेंगा–भरदा–मोहंदीपाट मार्ग के निर्माण एवं उन्नयन कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस महत्वपूर्ण सड़क के लिए लगभग 450.86 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

लंबे समय से थी मांग

इस सड़क निर्माण को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा पूर्व में धरना-प्रदर्शन भी किया गया था। उस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया था। अब स्वीकृति मिलने के बाद उनका यह वादा पूरा होता नजर आ रहा है, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के प्रयासों की सराहना की गई।

आवागमन होगा आसान

जनप्रतिनिधियों का कहना है कि इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्रवासियों के लिए दुर्ग सहित आसपास के क्षेत्रों तक आवागमन काफी सुगम हो जाएगा। इससे समय और संसाधनों की बचत के साथ-साथ क्षेत्र के समग्र विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित

इस अवसर पर भाजपा देवरी मंडल अध्यक्ष विवेक वैष्णव, महामंत्री राधेश्याम देवांगन, टुमन साहू, किशोरी साहू, रमेश सोनवानी, उत्तम साहू, रामलाल नायक, भुनेश्वरी ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य प्रभा नायक, जनपद अध्यक्ष कांति सोनबरसा, अरविंद सुराना, जयपाल साहू, घसिया साहू, नरेश साहू, ऊर्मिला साहू, दीप्ती साहू, जनपद सदस्य चितरेखा साहू, दुलारी देवांगन, पोषण देवांगन, अंकालू सहारे, भुनेश्वर साहू, शुभम देशमुख, युवा मोर्चा अध्यक्ष फनेश्वर साहू, युवा मोर्चा महामंत्री शुभम देवांगन, कृष्णकांत साहू, राहुल जैन, रवि साहू, अजय देवांगन, हितेश साहू, संजय निर्मलकर, अभिषेक देवांगन, उमेश साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विकास की दिशा में अहम कदम

यह स्वीकृति क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति मिलेगी और लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

📲 Daily Balod News (DB Digital Media) का आधिकारिक WhatsApp चैनल फॉलो करें और जिले-प्रदेश की ताजा खबरें सबसे पहले पाएं।

You cannot copy content of this page