DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

किसान विरोधी काले कानून लागू करने के खिलाफ गुंडरदेही विधानसभा स्तरीय वर्चुअल किसान सम्मेलन सम्पन्न

गुंडरदेही । केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा तीन कृषि विधेयक संसद में पारित कर किसान विरोधी काले कानून लागू करने के खिलाफ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे चरणबद्घ आंदोलन के अंतर्गत आज गुंडरदेही में विधानसभा स्तरीय वर्चुअल किसान सम्मेलन साहू सदन, गुंडरदेही में सम्पन्न हुआ।

इस वर्चुअल किसान सम्मेलन को राजीव भवन रायपुर से AICC छ ग प्रभारी पी एल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित मंत्रिमंडल सदस्यों ने संबोधित किया।


इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही के विधायक कुंवर सिंह निषाद, प्रकाश नाहटा, सुरेश साहू, सेवाराम पिपरिया, जीवन कश्यप, आलोक चंद्राकर, डॉ नारायण साहू, कोदुराम दिल्लीवार, संजय साहू, रामस्वरुप साहू, नुरूल्ला खान, चंद्रहास देवांगन, भोजराज साहू, संजीव चौधरी, सलीम खान, वागीश बंजारे, जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, सुचित्रा साहू, केजुराम सोनबोइर, दीपक साहू, रवि राय, मो सलीम, अशोक देवांगन, रिजवान तिगाला, दीपेश चावड़ा, विजय चंद्राकर, सागर साहू आई टी सेल जिलाध्यक्ष सहित विधानसभा के समस्त सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, विभाग/प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page