DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर – घर पर मेहमान आये बैगा ने झाड फूंक के दौरान युवक को मारी थी थप्पड़ , खुन्नस में युवक ने कर दी आधी रात बैगा की हत्या, बालोद के जज ने सुनाई उम्र कैद की सजा

बालोद – जिला कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनोज सिंह ठाकुर ने आरोपी अनुज कुमार उइके(22) निवासी कुररूभाट को धारा 302 के आरोप में आजीवन कारावास की सजा एवं एक हजार के अर्थदंड से दंडित करने का आदेश पारित किया। अपर लोक अभियोजक चित्रांगद देशमुख के अनुसार आरोपी की तबीयत खराब रहती थी। ककईपार निवासी झाड़ फूंक करने वाले ठाकुरराम मंडावी को इलाज के लिए उन्होंने 22 अगस्त 2019 को अपने घर ले गया था। 23 को वही रुका था। दोनों ने शराब पी। जिसके बाद किसी बात पर ठाकुरराम ने अनुज को थप्पड़ मार दी। सब सोने के लिए चले गए। बदला लेने की भावना से रात 12 बजे अनुज ने लकड़ी से ठाकुरराम के सिर पर 3 बार वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। थाना मंगचुवा में अपराध दर्ज कर विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई।

24 घंटे के भीतर हुआ था गिरफ्तार 

मंगचुआ थाना क्षेत्र के कुर्रुभाट गांव में हुए बुजुर्ग की हत्या के आरोपित को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बालोद पुलिस गिरफ्तार कर लिया था। तत्कालीन एसपी एमएल कोटवानी, एडिशनल एसपी दौलतराम पोर्ते के मार्गदर्शन में आरोपित अनुज कुमार उईके को पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जेल भेज दिया था । घर में ही मेहमान के रूप में आए बैगा ठाकुर राम मंडावी (51) की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद वह फरार हो गया था।  रविवार की रात 12 बजे हुई, इस घटना के बाद दूसरे दिन 11 बजे के पहले ही आरोपित को पुलिस ने पकड़ा था। 

यह था पूरा मामला

ग्राम कुर्रूभाट (कमकापार) में घर में मेहमान बनकर आए बैगा ठाकुर राम मंडावी निवासी ककईपार की युवक अनुज कुमार उइके (22) ने सिर पर लाठी से हमला कर हत्या कर दी थी। युवक ने आधी रात यानी 12 बजे अंजाम दिया था । जब ठाकुर राम गहरी नींद में सोया हुआ था। वह 22 अगस्त से ज्ञान सिंह के घर मेहमान बन कर आया था। आरोपित ज्ञान सिंह का ही बेटा है।  हत्या रात 12 बजे हो गई थी। लेकिन मौत कैसे हुई है, यह कोई देख नहीं पाया था। रात में लाठी से किसी को पीटने की आवाज अन्य परिजन सुने थे। जब कमरे से बाहर निकल देखे तो कोई दिखा नहीं। सुबह ठाकुर राम खाट पर मृत हालत में पड़ा था।

बुजुर्ग बैगा ने पहले की थी युवक से मारपीट इससे चिढ़ा था आरोपित

पूछताछ में आरोपित ने खुलासा किया था  कि बैगा ठाकुर राम ने उनके घर में झाड़ फूंक के दौरान उसे दो तीन थप्पड़ मार दिया था। जिससे वह गुस्से में था। इससे बहुत चिढ़ा हुआ था शाम सात बजे मारपीट हुई थी। सबके सामने मारपीट व बेइज्जत करने से वह बेचैन हो गया था। रात में 12 बजे उठकर बरामदे में सो रहे ठाकुर राम के सिर पर लाठी से तीन से चार वार कर हत्या कर दी।

पुलिस ने लाठी भी जब्त की थी 

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाठी को भी जब्त किया और आरोपित को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा था । उस इलाके में नेटवर्क की बहुत समस्या रहती है इस कारण भी पुलिस को देर रात तक भी सूचना नहीं मिल पाई थी। गांव की महिला कोटवार रमशिला बाई ने थाने आकर दूसरे दिन सुबह सूचना दी थी । तब तक वह फरार हो चुका था। पुलिस के सामने यह चुनौती बनी हुई थी कि हम कैसे आरोपित तक पहुंचे पूरी मुखबिर के जाल बिछाकर आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने में सफलता प्राप्त की थी ।

You cannot copy content of this page