DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

फिट इंडिया अभियान के तहत गांव के बच्चों को दी गई खेल सामग्री

जगन्नाथपुर/बालोद । फिट इंडिया अभियान के तहत ग्राम पंचायत   जगन्नाथपुर द्वारा बुधवार को गांव के अलग-अलग खेल के खिलाड़ियों को खेल सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान मौजूद सरपंच अरुण साहू, उपसरपंच नोखेलाल पटेल ने बताया कि गांव में अलग-अलग बच्चे क्रिकेट कबड्डी व वॉलीबॉल खेलते हैं। जो क्रिकेट खेलते हैं उन्हें बैट वगैरह, कबड्डी के खिलाड़ियों को ट्रैक सूट व वॉलीबॉल के खिलाड़ियों को नेट व वॉलीबॉल का वितरण किया गया। इस योजना का उद्देश्य गांव की खेल प्रतिभाओं को निखारना है ताकि वे और अच्छे से मेहनत कर सके। खेल के क्षेत्र में गांव का नाम जिले सहित राज्य व देश में रोशन कर सकें। खेल सामग्री पाकर खिलाड़ियों ने पंचायत प्रशासन का आभार जताया।

You cannot copy content of this page