DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रदेश स्तरीय वर्चुअल रैली में जिले के किसानों, मजदूरों ने भाग लिया

बालोद । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव भवन में किसान मजदूर बचाओ वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के भवन में किसान मजदूर एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वर्चुअल रैली को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री ताम्रध्वज साहू रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने संबोधित किया।
मुख्यमंत्री एवं नेताओं ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राज्यों के अधिकारों में हस्तक्षेप हो रहा है। संवैधानिक व्यवस्था को केंद्र सरकार बिगाड़ रही है। नए कृषि कानून सिर्फ उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने बने हैं।छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के साथ न्याय करेगी। वर्चुअल रैली में विधायक संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी देशलहरा, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, पुरुषोत्तम पटेल, पूर्व अध्यक्ष कृष्णा दुबे, चंद्रेश हिरवानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथिलेश कुरेटी, केदार देवांगन, केशव शर्मा, विनोद बंटी शर्मा, दाऊद खान, हसीना बेगम , नवाब तिगाला, खुमान कुरैटी, टिकेश्वर साहू , संजय चंद्राकर, ओंकार माहमला, नौशाद कुरेशी, धीरज उपाध्याय, संतोष साहू, ओमप्रकाश गजेंद्र, अशोक बाबेस्वर, विवेक मसीह, काशीराम निषाद, छबीला सिन्हा, अनिल सुथार सहित बड़ी संख्या में किसान, मजदूर तथा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

You cannot copy content of this page