DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, साइंस क्लब के तत्वावधान में क्विज, मैजिक शो और एग्जीबिशन का सफल आयोजन

बालोद। महाविद्यालय में दिनांक 28.02.2026 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर साइंस क्लब द्वारा विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और जिज्ञासा की भावना को विकसित करना रहा। इस अवसर पर जनरल साइंस क्विज, साइंस मैजिक शो तथा साइंस एग्जीबिशन आयोजित किए गए। सभी विद्यार्थियों ने उत्साह और ऊर्जा के साथ कार्यक्रमों में भाग लिया। जनरल साइंस क्विज में छात्रों ने विज्ञान के विभिन्न विषयों पर अपनी जानकारी, तार्किक क्षमता और बौद्धिक दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
साइंस मैजिक शो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। इसमें वैज्ञानिक सिद्धांतों को रोचक और सरल प्रयोगों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिससे विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति गहरी रुचि उत्पन्न हुई। प्रयोगों ने यह साबित किया कि विज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं, बल्कि दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है।
साइंस एग्जीबिशन में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडल और प्रोजेक्ट्स की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में नवाचार, रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा स्रोत, तकनीकी विकास और सामाजिक समस्याओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सोमाली गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अंत में विजेता विद्यार्थियों को प्राचार्य के हाथों पुरस्कृत किया गया।

You cannot copy content of this page