DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद का मान बढ़ाया: माधव पटेल बने सीए, ऑल इंडिया में 49वां रैंक

पार्षद राजू पटेल के सुपुत्र की ऐतिहासिक सफलता, जिले में खुशी की लहर

बालोद। जिले के लिए गर्व और खुशी का अवसर उस समय आया जब नगर पालिका के पार्षद एवं भाजपा नेता राजू पटेल के सुपुत्र माधव पटेल ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) की कठिन परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 49वां स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि ने न केवल पटेल परिवार बल्कि पूरे बालोद जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर दिया है।
सीए परीक्षा देश की सबसे चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में गिनी जाती है, जिसमें सफलता प्राप्त करना ही बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। ऐसे में ऑल इंडिया रैंक 49 हासिल करना असाधारण उपलब्धि है। माधव की इस सफलता के पीछे उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और मजबूत लक्ष्य के प्रति समर्पण रहा है।
परिणाम घोषित होते ही परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा ने माधव पटेल एवं पूरे पटेल परिवार को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि बालोद जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने माधव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे होनहार युवाओं से ही प्रदेश और देश का भविष्य मजबूत होता है।
माधव की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि लगन और दृढ़ निश्चय के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। पूरे जिले में उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है और लोग इसे बालोद के लिए गौरवपूर्ण क्षण मान रहे हैं।

You cannot copy content of this page