DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

होली मिलन में छलका स्नेह: रुद्री वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों संग रंगों की खुशियां

विधायक ओंकार साहू ने दिया सम्मान और उपहार राशि, मुस्कुराए आश्रम के माता-पिता

धमतरी। होली के पावन अवसर पर रुद्री स्थित वृद्धा आश्रम में रंग, गुलाल और स्नेह का अनोखा संगम देखने को मिला। छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान एवं Indian Red Cross Society के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बुजुर्गों के साथ रंगों की खुशियां साझा की गईं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धमतरी विधायक ओंकार साहू उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वाइस चेयरमेन आकाश गिरी गोस्वामी, रेड क्रॉस सोसायटी की चेयरमेन प्राप्ति वासवानी, वृद्धा आश्रम अध्यक्ष लखु भानसूली सहित कई समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
इस अवसर पर दुर्गाशंकर त्रिवेदी, शशांक भोसले, धर्मेंद्र पटेल, ऋषभ ठाकुर तथा संस्था के सदस्य मोहनी साहू, शास्त्री सोनवानी, कनक शाह, वीना देवांगन, ऋतु प्रधान, मंजू टेमरे और भारती सोनी की भी सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम में वृद्धा आश्रम के समस्त बुजुर्ग माता-पिता उपस्थित रहे। अतिथियों ने उन्हें गुलाल लगाकर सम्मानित किया और होली की शुभकामनाएं दीं। रंगों के इस उत्सव में बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी और आत्मीयता की झलक साफ दिखाई दी।
विधायक ओंकार साहू ने अपने संबोधन में कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उन्हें सम्मान और स्नेह देना हमारी संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और बुजुर्गों को अपनापन महसूस कराते हैं।
कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों के लिए मिठाइयों का वितरण किया गया और सभी ने मिलकर होली के रंगों के साथ उत्सव मनाया। विधायक ओंकार साहू ने उपहार स्वरूप राशि भेंट कर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।
होली मिलन कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि त्योहार केवल रंगों का नहीं, बल्कि रिश्तों, सम्मान और स्नेह का भी होता है। रुद्री वृद्धा आश्रम में आयोजित यह आयोजन बुजुर्गों के जीवन में खुशियों के रंग भरने का एक सराहनीय प्रयास साबित हुआ।

You cannot copy content of this page