कृषक उन्नति योजना के तहत पीपरछेड़ी में आदान सहायता राशि वितरण समारोह आयोजित



बालोद।
विकासखंड बालोद के ग्राम पीपरछेड़ी में कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा होली से पूर्व धान बोनस की एकमुश्त राशि किसानों के खातों में अंतरित किए जाने पर किसानों में हर्ष का वातावरण है। किसान मोर्चा, जिला बालोद ने सरकार के इस निर्णय पर आभार व्यक्त किया है।

किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत धान के मूल्य अंतर की राशि के रूप में लगभग 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे किसानों के खातों में स्थानांतरित की गई है, जो देश में उल्लेखनीय पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार न केवल धान की खरीदी करती है, बल्कि किसानों के परिश्रम का उचित मूल्य सुनिश्चित करना और उनके सम्मान की रक्षा करना भी अपना दायित्व मानती है।

उन्होंने आगे कहा कि होली से पहले किसानों को एकमुश्त राशि प्राप्त होने से त्योहार की खुशियां बढ़ेंगी तथा आगामी कृषि कार्यों एवं अन्य आवश्यक कार्यों में आर्थिक सहयोग मिलेगा। संकल्प पत्र में किए गए वादों के अनुरूप राज्य सरकार ने लगभग 25 लाख 24 हजार किसानों के खातों में 10,332 करोड़ रुपये की राशि कृषक उन्नति योजना के माध्यम से हस्तांतरित की है।

पीपरछेड़ी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यज्ञदत्त शर्मा (उपाध्यक्ष, वनोपज सहकारी संघ छत्तीसगढ़, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता तोमन साहु (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत बालोद) ने की। विशिष्ट अतिथियों में कृष्णकांत पवार, पवन साहू, राकेश छोटू यादव (महामंत्री, भाजपा जिला बालोद), जनपद अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. मोना टुवानी, करहीभदर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, पुष्पेंद्र तिवारी (महामंत्री, किसान मोर्चा), युवा मोर्चा प्रदेश सह-प्रशिक्षण प्रमुख संजय साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्राधिकृत अध्यक्ष चमन लाल साहू, पालक ठाकुर, भावेश उइके, किशोर यदु, धरम सिंह साहू, मणीकांत बधेल, चंद्रहास साहू, दुर्जन साहू, कृष्णा राम साहू, प्रकाश नाहर सहित अन्य सरपंच एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के अंत में किसानों को आदान सहायता राशि वितरण की जानकारी दी गई तथा शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

You cannot copy content of this page