DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

होली से पहले अन्नदाताओं को मिली बड़ी सौगात,3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि किसानों के खातों में जारी

बालोद। होली पर्व से पहले छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘मोदी की गारंटी’ के तहत किसानों को उनकी उपज का देश में सर्वाधिक समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल देने की प्रतिबद्धता निभाते हुए अंतर राशि का भुगतान एकमुश्त उनके बैंक खातों में अंतरित किया।

प्रदेश भर में 28 फरवरी को सभी जिला मुख्यालयों सहित कुल 146 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर इस पहल को संपन्न किया गया। किसानों के खातों में सीधे राशि हस्तांतरित होने से ग्रामीण अंचलों में उत्साह का माहौल है। इसे किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेन्द्र देशमुख ने इस निर्णय को किसान हित में ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने यह साबित कर दिया है कि किसानों की समृद्धि उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने किसानों से किया गया वादा निभाया है, जिसके लिए जिला किसान मोर्चा की ओर से आभार व्यक्त किया गया।

होली से पहले मिली इस आर्थिक राहत को किसानों के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है, जिससे उनके परिवारों में त्योहार की खुशियां और बढ़ गई हैं।

You cannot copy content of this page