DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में विकसित भारत युवा संसद महोत्सव 2026 का आयोजन

“आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक?” विषय पर युवाओं ने रखे विचार

बालोद। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना एवं माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में जिलास्तरीय विकसित भारत अभियान अंतर्गत युवा संसद महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय था— “आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक?”

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री श्रीमती शमशाद बेगम उपस्थित रहीं। विशेष अतिथि के रूप में श्री जितेन्द्र साहू (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड) एवं श्री नितिन शर्मा (उपनिदेशक, माय भारत) शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम की भूमिका एवं स्वागत भाषण डॉ. लीना साहू, जिला संगठक, राष्ट्रीय सेवा योजना, जिला बालोद द्वारा प्रस्तुत किया गया। सभी अतिथियों ने विकसित भारत की परिकल्पना पर अपने विचार व्यक्त किए और युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

इस युवा संसद महोत्सव में लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से करीब 60 प्रतिभागियों ने “आपातकाल: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक” विषय पर अपने विचार रखे। निर्णायक मंडल में डॉ. गौसेवक देवांगन, के. एस. कुल्हारे, डॉ. किशोर कुमार टंडन, श्रीमती रोशनी साहू एवं श्रीमती मिथिला सिंधारे शामिल रहे। निर्णायकों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 5 स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन संजय शुक्ला, कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया गया। आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी कार्यक्रम अधिकारियों की उपस्थिति रही। विशेष सहयोग वरिष्ठ स्वयंसेवक श्री कौशल गजेन्द्र, श्री रोशन साहू, देवेन्द्र साहू, विक्की राजा, नितीश सोनकर (ब्लॉक अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा, गुण्डरदेही), मेघा, राकेश कुमार, खिलेन्द्र, मिथिलेश, हरसित, ज्योति, दीपिका सोनकर एवं यशवंत कुमार टंडन (राज्य स्तरीय पुरस्कृत श्रेष्ठ स्वयंसेवक) का रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में माता कर्मा महाविद्यालय के समस्त स्टाफ की विशेष भूमिका रही। आयोजन उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।

You cannot copy content of this page