DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद को खेल अधोसंरचना की बड़ी सौगात

13 करोड़ रुपये की स्वीकृति, इंडोर हॉल और बहुउद्देश्यीय स्टेडियम का होगा निर्माण

दल्ली राजहरा। बालोद जिले को विधानसभा के हालिया बजट सत्र में खेल अधोसंरचना के विकास हेतु कुल 1300 लाख रुपये (13 करोड़ रुपये) की स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृति के अनुसार दल्लीराजहरा में इंडोर मल्टीपरपज हॉल निर्माण के लिए 500 लाख रुपये तथा जिला स्तरीय बहुउद्देश्यीय स्टेडियम निर्माण हेतु 800 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वर्ष 2026-27 के लिए दोनों परियोजनाओं के लिए 200-200 लाख रुपये का प्रावधान रखा गया है।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा जिला महामंत्री सौरभ लूनिया ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव तथा वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय बालोद जिले के खिलाड़ियों के लिए ऐतिहासिक सिद्ध होगा और स्थानीय खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करेगा।

इस स्वीकृति पर प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, पूर्व प्रदेश मंत्री जनसेवक राकेश यादव, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, विरेन्द्र साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू, जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेश यदु, दल्ली राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू, डौंडीलोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम, गुंडरदेही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, वरिष्ठ नेता देवेंद्र जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष हरीश कटझरे, टिनेश्वर बघेल, मनीष झा, सोमेश शोरी, कौशल साहू, नंदकिशोर शर्मा, नगरपालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, मनोज दुबे, विनोद जैन, कमल पनपालिया, रवि पांडे, विवेक वैष्णव, कुसुम शर्मा, जसराज शर्मा सहित जिले के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार जताया है।

जिले में खेल सुविधाओं के सुदृढ़ होने से खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे, जिससे बालोद खेल मानचित्र पर नई पहचान स्थापित कर सकेगा।

You cannot copy content of this page