DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“राजनीतिक बदले की कार्रवाई हुई बेनकाब?” — केजरीवाल व सिसोदिया सहित 23 आरोपियों के बरी होने पर कांग्रेस नेता क्रांतिभूषण का हमला

बालोद। दिल्ली की अदालत द्वारा अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित 23 आरोपियों को बाइज्जत बरी किए जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव क्रांति भूषण साहू ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि जांच एजेंसियों की कार्यवाही राजनीतिक द्वेष और बदले की भावना से प्रेरित थी।

क्रांति भूषण साहू ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा विपक्षी दलों को कमजोर करने के उद्देश्य से सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जांच के बाद भ्रष्टाचार के कोई ठोस प्रमाण प्रस्तुत नहीं हो सके, तो यह विपक्ष के विरुद्ध राजनीतिक कार्रवाई का संकेत है।

उन्होंने आगे कहा कि इसी प्रकार छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस नेताओं को पिछले चार वर्षों से विभिन्न मामलों में जांच एजेंसियों के माध्यम से परेशान किया जा रहा है, चाहे वह पूर्व मुख्यमंत्री का परिवार हो, मंत्रिमंडल के सदस्य हों या अन्य जनप्रतिनिधि।

कांग्रेस नेता ने मांग की कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध चल रहे सभी मामलों की निष्पक्ष एवं सूक्ष्म जांच कराई जाए, ताकि कानूनी प्रक्रिया के दुरुपयोग पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में निष्पक्ष जांच और न्यायिक प्रक्रिया सर्वोपरि होनी चाहिए।

You cannot copy content of this page