DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में ऐतिहासिक बजट – सुनीता संजय साहू

गुरुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत बजट को लेकर जनपद पंचायत गुरुर की अध्यक्ष सुनीता संजय साहू ने इसे विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में ऐतिहासिक और दूरदर्शी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रदेश को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने का स्पष्ट रोडमैप है।

सुनीता साहू ने कहा कि बजट में माताओं, बहनों, बेटियों, युवाओं, किसानों, श्रमिकों और आदिवासी समाज सहित सभी वर्गों के हितों को प्राथमिकता दी गई है। शिक्षा एवं युवाओं के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिनमें छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल सुविधाओं का विस्तार, एजुकेशन सिटी की परिकल्पना तथा रोजगारमुखी योजनाएं शामिल हैं। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्टार्टअप और स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने संबंधी वित्तीय घोषणाएं भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर की गई हैं।

उन्होंने कहा कि दूर-दराज और अंदरूनी क्षेत्रों को राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों से जोड़ने, पुल-पुलिया निर्माण, सिंचाई, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए बड़े प्रावधान यह दर्शाते हैं कि सरकार संतुलित और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। बजट में पुरूर, बोरिद खुर्द, सोरम, भटगांव एवं गंगरेल मार्ग के चौड़ीकरण को शामिल किए जाने पर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।

सुनीता साहू ने बताया कि लगभग 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का यह बजट, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 10 प्रतिशत अधिक है, प्रदेश को आत्मनिर्भरता, आर्थिक मजबूती और समग्र विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, कृषि, पर्यटन, टेक्नोलॉजी और ग्रामीण विकास सहित हर क्षेत्र में किए गए दूरदर्शी प्रावधानों से विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा।

You cannot copy content of this page