भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026: तैयारी को लेकर 26 फरवरी को जिला कार्यशाला



बालोद। भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की तैयारी को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 26 फरवरी 2026, गुरुवार को भाजपा कार्यालय, जुंगेरा (बालोद) में प्रातः 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के नेतृत्व एवं जिला प्रशिक्षण महाअभियान टोली के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाली इस कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा, संगठनात्मक जिम्मेदारियों तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

जिला प्रशिक्षण महाअभियान टोली में महामंत्री राकेश छोटू यादव एवं सौरभ लुनिया, अश्वनी यादव, नंदकिशोर शर्मा, तोमन साहू एवं निशा योगी शामिल हैं।

कार्यशाला में जिला पदाधिकारियों के साथ युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा की टीम को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि प्रशिक्षण कार्यक्रम को व्यवस्थित, प्रभावी एवं सफल बनाया जा सके।

इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री यशवंत जैन, प्रदेश प्रवक्ता श्री अमित चिमनानी, प्रदेश आईटी सेल के श्री भरत भमनानी, प्रदेश मीडिया संयोजक श्री हेमंत पाणिग्रही तथा बालोद जिला भाजपा प्रभारी श्रीमती संध्या परगनिया उपस्थित रहेंगे।

जिला भाजपा के पदाधिकारियों ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, जिसके सफल आयोजन के लिए जिला भाजपा के सभी कार्यकर्ता पूर्णतः सक्रिय एवं समर्पित हैं।

You cannot copy content of this page