DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राज्यपाल से सौजन्य भेंट करने पहुंचे पर्यावरण प्रेमी, गिरते जलस्तर व ऐतिहासिक कुओं के संरक्षण पर सौंपा ज्ञापन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल से लोक भवन, रायपुर में सौजन्य भेंट करने बालोद जिले के पर्यावरण प्रेमी भोज साहू पहुंचे। इस दौरान प्रदेश में गिरते जलस्तर एवं पारंपरिक जलस्रोतों के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

भोज साहू ने महामहिम को आम का पौधा, कुआं मॉडल, पक्षी बसेरा तथा धान की चिड़िया ‘चुगनी’ भेंट स्वरूप प्रदान किया, जो पर्यावरण संरक्षण और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है।

उन्होंने प्रदेश के ऐतिहासिक धरोहर कुओं के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के संबंध में महामहिम को ज्ञापन सौंपते हुए आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया। महामहिम ने विषय को गंभीरता से लेते हुए पत्र पर सकारात्मक रिमार्क करते हुए मुख्य सचिव को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया।

इस अवसर पर लोक असर बालोद के संपादक श्री दरवेश आनंद एवं शिक्षक श्री अरविंद शर्मा (धमतरी) भी सौजन्य भेंट में शामिल रहे।

पर्यावरण प्रेमी भोज साहू ने कहा कि जल संरक्षण समय की आवश्यकता है और इसके लिए शासन-प्रशासन एवं समाज के संयुक्त प्रयास जरूरी हैं।

You cannot copy content of this page