DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रूद्री पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 42 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, महिला गिरफ्तार

धमतरी– पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में जिले में अवैध शराब, जुआ एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रूद्री पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सियारपारा बरारी में एक महिला द्वारा अपने घर के बाड़ी (व्यारा) में अवैध रूप से कच्ची देशी महुआ शराब बिक्री हेतु रखी गई है। सूचना पर थाना रूद्री पुलिस टीम ने गवाहों को साथ लेकर बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी।

तलाशी के दौरान 15-15 लीटर के दो सफेद प्लास्टिक जरीकेन, 5-5 लीटर के एक पीले एवं एक हरे रंग के जरीकेन तथा 1-1 लीटर की दो पानी की बोतलों में कुल 42 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 8,400 रुपये आंकी गई है।

पूछताछ में महिला ने अपना नाम चन्द्रीका निषाद (उम्र 50 वर्ष), पति बबलू निषाद, निवासी सियारपारा बरारी, थाना रूद्री, जिला धमतरी बताया। अवैध शराब रखने एवं बिक्री के संबंध में कोई वैध अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नहीं करने पर समक्ष गवाहों के जप्ती कार्यवाही की गई।

आरोपिया के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत थाना रूद्री में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

जप्त मशरूका

कुल 42 लीटर देशी महुआ शराब

विभिन्न प्लास्टिक जरीकेन एवं बोतलें

अनुमानित कीमत: ₹8,400/-

धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

You cannot copy content of this page