DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

युवा और डिजिटल विकास को नई दिशा देता बजट — प्रतिभा चौधरी

बालोद। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी ने छत्तीसगढ़ सरकार के बजट 2026–27 को भविष्य निर्माण की दूरदर्शी रूपरेखा बताते हुए कहा कि विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट युवाओं, शिक्षा और डिजिटल विकास को नई दिशा देने वाला है।

उन्होंने कहा कि रोजगारोन्मुख शिक्षा, कौशल विकास, डिजिटल प्रशिक्षण और तकनीकी पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देकर युवाओं को प्रतिस्पर्धी बनाने का प्रयास किया गया है। दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों में इंटरनेट, डिजिटल लाइब्रेरी और स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाएं ग्रामीण प्रतिभाओं को नए अवसर प्रदान करेंगी।

प्रतिभा चौधरी ने नगरीय विकास, बुनियादी सुविधाओं और डिजिटल सेवाओं के विस्तार को शहरों के सुनियोजित विकास की दिशा में अहम कदम बताया। उन्होंने ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट को दूरदर्शी और परिणामोन्मुख बताते हुए विश्वास जताया कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ युवा अवसरों और समग्र विकास का मजबूत केंद्र बनेगा।

You cannot copy content of this page