DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का 70वाँ रेल सप्ताह समारोह 2025 संपन्न, रायपुर मंडल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी सहित स्टेशन भी हुए सम्मानित

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल द्वारा 70वाँ रेल सप्ताह समारोह (मंडल रेल प्रबंधक स्तर) का आयोजन उल्लास अधिकारी क्लब, शिवनाथ रेल विहार, डब्ल्यू.आर.एस कॉलोनी, रायपुर में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद रहे।

भारत में पहली रेल सेवा का शुभारंभ 16 अप्रैल 1853 को मुंबई से थाणे के मध्य हुआ था। इसी ऐतिहासिक उपलब्धि की स्मृति में प्रतिवर्ष रेल मंत्रालय सहित सभी रेलवे जोनों, मंडलों एवं इकाइयों में रेल सेवा पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाता है।

समारोह का शुभारंभ देवी सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राहुल गर्ग ने स्वागत उद्बोधन देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को बधाई दी।

मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय रेल नेटवर्क टीम वर्क का श्रेष्ठ उदाहरण है। सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामंजस्य से ही रेल व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती है। रायपुर मंडल निरंतर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रहा है और आगे भी नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

समारोह में 33 कर्मचारियों को व्यक्तिगत पुरस्कार एवं 27 विभागीय शील्ड प्रदान की गई। स्वच्छता कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति ने समारोह को गरिमामय बनाया।

रेल सेवा पुरस्कार 2025 – प्रमुख विभागीय अवार्ड

वाणिज्य विभाग

बेस्ट रेलवे स्टेशन (मेजर) – दुर्ग

बेस्ट रेलवे स्टेशन (माइनर) – भानुप्रतापपुर

परिचालन विभाग

बेस्ट स्टेशन यूनिट – दाधापारा

बेस्ट कंट्रोल यूनिट – प्लानिंग सेल

इंजीनियरिंग विभाग

बेस्ट एसएससी पी-वे डिपो – भाटापारा

बेस्ट एसएससी वर्क्स डिपो – बालोद

मेडिकल विभाग

बेस्ट रेलवे हॉस्पिटल – बीएमवाय भिलाई

बेस्ट हेल्थ यूनिट – दल्लीराजहरा

संकेत एवं दूरसंचार विभाग

बेस्ट एसएससी सिग्नल डिपो – भिलाई

बेस्ट एसएससी टेलीकॉम डिपो – रायपुर

मैकेनिकल विभाग

बेस्ट डीएलएस सेक्शन – एलएसआर इलेक्ट्रिकल सेक्शन

बेस्ट एसएससी कैरिज & वेगन डिपो – भिलाई

इलेक्ट्रिकल जनरल विभाग

बेस्ट एसएससी इलेक्ट्रिकल जनरल डिपो – दुर्ग

इलेक्ट्रिकल टीआरडी विभाग

बेस्ट एसएससी टीआरडी डिपो – भाटापारा

इलेक्ट्रिकल टीआरएस विभाग

बेस्ट ईएलएस सेक्शन – ई-1 सेक्शन

बेस्ट मेमू सेक्शन – मैकेनिकल मेमू सेक्शन

इलेक्ट्रिकल परिचालक विभाग

बेस्ट क्रू लॉबी – भाटापारा

बेस्ट क्रू रनिंग रूम – बीएमवाय रनिंग रूम

सुरक्षा एवं संरक्षा विभाग

बेस्ट सेफ्टी कंप्लीट डिपो – पीपीयार्ड भिलाई

बेस्ट सेफ्टी कंप्लीट शेड – टीआरएस शेड भिलाई

बेस्ट आरपीएफ पोस्ट – रायपुर

अकाउंट्स विभाग

बेस्ट सेक्शन – पेंशन सेक्शन

राजभाषा विभाग

बेस्ट राजभाषा कंप्लीट डिपार्टमेंट – वाणिज्य विभाग

कार्मिक विभाग

बेस्ट सेक्शन – कॉन्फिडेंशियल सेक्शन

बेस्ट रेलवे इंस्टिट्यूट – रेलवे इंस्टिट्यूट भिलाई

गति शक्ति यूनिट

बेस्ट एग्जीक्यूटेड प्रोजेक्ट – आरयूबी-442 (सुपेला गेट)

स्टोर विभाग

बेस्ट सेक्शन स्टोर – जनरल सेक्शन, सीनियर डीएमएम ऑफिस रायपुर

समारोह में अध्यक्षा सेक्रो श्रीमती शिखा सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बजरंग अग्रवाल सहित रायपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page