DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पूर्व माध्यमिक शाला डोंगीतराई में प्रधान पाठक पदोन्नति पर न्योता भोज

गुंडरदेही । पूर्व माध्यमिक शाला डोंगीतराई में तामेश्वर कौशल के प्रधान पाठक पद पर पदोन्नत होने के अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास का वातावरण रहा। प्रधान पाठक तामेश्वर कौशल ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने और अनुशासन का पालन करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती सारिका सेन, उपाध्यक्ष श्रीमती वामेश्वरी ठाकुर, शिक्षक श्री येवन लाल धनकर, तीजूराम देशलहरे, अशोक साहू, कुलेश्वर चन्द्राकर, भोलेश महतो सहित अन्य शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार ने इस पदोन्नति को संस्था के लिए गौरव का विषय बताते हुए तामेश्वर कौशल को शुभकामनाएं दीं।

You cannot copy content of this page