गुरूर। शासकीय प्राथमिक शाला भेजा जंगली में शनिवार को बैग लेस डे के अवसर पर फैंसी ड्रेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी बच्चों को एक दिन पूर्व ही दे दी गई थी कि वे अपने घर से विविध परिधान पहनकर विद्यालय आएं। पालकों ने भी उत्साहपूर्वक अपने बच्चों को आकर्षक वेशभूषा में सजाकर विद्यालय भेजा।
विद्यालय के प्रधान पाठक षड प्रकाश किरण कटेन्द्र ने बताया कि बैग लेस डे के अवसर पर विद्यालय में विविध गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इस प्रकार के नवाचारों से बच्चों का गुणात्मक उन्नयन होता है तथा पढ़ाई के साथ-साथ खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा चौथी के छात्र रोहण कृष्ण के रूप में, अरमान भोलेबाबा के रूप में, दीपांशू बैगा वेशभूषा में, महिमा राधा रानी के रूप में तथा नोविया एवं जानवीं सखियों के रूप में सुसज्जित होकर आए। सभी बच्चों को गांव में गली भ्रमण भी कराया गया, जहां ग्रामवासियों ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए स्वागत किया।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में महिमा को सर्वश्रेष्ठ परिधान के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर भानुराम विश्वकर्मा, केशव राम उइके, जितेंद्र कुमार यादव, शंकर लाल कोवाची, फुलेश्वरी बाई, भगवती बाई, चंद्रिका, मंजू सोरी एवं करूणा यादव सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और बच्चों ने पूरे आनंद के साथ सहभागिता की।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 📰 No.1 Web Media in CG | DAILY BALOD NEWS & DB DIGITAL MEDIA NEWS CHANNEL ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
