रेड क्रॉस सोसाइटी एवं रेड रिबन क्लब द्वारा शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित



अर्जुंदा– 21/02/2026 को रेड क्रॉस सोसाइटी एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सूर्यकांत गजेंद्र (जन भागीदारी अध्यक्ष), विशिष्ट अतिथि डॉ. समीर दशपुत्रे (सहायक अध्यापक गणित, तुलाराम शासकीय महाविद्यालय उतई) तथा अतिथि के रूप में आलोक तिवारी एवं मनीष ठाकुर उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम करने एवं अधिक से अधिक महाविद्यालयीन गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। वर्षभर रेड क्रॉस सोसाइटी एवं रेड रिबन क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रमों — विश्व एड्स दिवस, राष्ट्रीय युवा दिवस एवं सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत क्विज, भाषण, कार्टून, निबंध, रंगोली, नुक्कड़ नाटक/फ्लैशमॉब एवं जागरूकता रैली — के विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य मोहित कुमार साव ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनकी सफलता पर बधाई दी।

कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन कार्यक्रम प्रभारी प्रभा शर्मा (सहायक प्राध्यापक वाणिज्य) द्वारा किया गया, जबकि मंच संचालन डॉ. प्रीति ध्रुवे (सहायक प्राध्यापक, जंतु विज्ञान) ने किया। इस अवसर पर IQAC प्रभारी डॉ. दीपिका, डॉ. प्रदीप कुमार प्रजापति (सहायक प्राध्यापक हिंदी), डॉ. कुसुम देवांगन (अतिथि व्याख्याता वाणिज्य) एवं डॉ. मिली चंद्राकर (अतिथि व्याख्याता भूगोल) सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ।

👉 DAILY BALOD NEWS (DB Digital Media) के WhatsApp चैनल को फॉलो करें और जिले की हर खबर सबसे पहले पाएं।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 📰 No.1 Web Media in CG | DAILY BALOD NEWS & DB DIGITAL MEDIA NEWS CHANNEL ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ, दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़

You cannot copy content of this page