बालोद। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बालोद में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जन्मदिन श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। सुशासन और महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए संगीतमय रामायण पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें संगीतमय रामायण पाठ एवं भजन-कीर्तन किया गया। तत्पश्चात आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद स्वरूप खीर-पूरी बांटी गई तथा कार्यालय के बाहर राहगीरों को भी खीर-पूरी वितरित की गई। जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के निरंतर विकास की कामना करते हुए कहा कि मां दंतेश्वरी की कृपा उन पर सदैव बनी रहे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जिले के सभी मंडलों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने भी फल वितरण एवं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से लघु वनोपज संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) यज्ञदत्त शर्मा, जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन साहू, जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव, हरीश कटझरे, टिनेश्वर बघेल, सुरेंद्र देशमुख, जितेंद्र साहू, भुनेश्वरी ठाकुर, प्रेम साहू, निशा योगी, कमलेश सोनी, प्रदीप साहू, मुकेश कौडो, कमल पनपालिया, लोकेश श्रीवास्तव, अरुण साहू, दयानंद साहू, दुर्जन साहू, दानेश्वर मिश्रा, राकेश बंटी बाफना, प्रीतम यादव, गोकुल ठाकुर, श्रीकांत वर्मा, रविंद्र टेमरिया, संजय शर्मा, हरिश्चंद्र साहू, सदानंद साहू, वीरेंद्र साहू, संतोष साहू, प्रीती देशमुख, दीप्ति साहू, सीता नेताम, भुवनेश्वरी चंद्राकर, क्षमता चंद्राकर, दिव्या बजाज, श्वेता राजपूत, राजेश्वरी डड़सेना, संजू कौमार्य, संतोष पाठक, टिक्कू यादव, रेवा, दिनेश, उत्तरा धरेंद्र, अंकुश कुंजाम, टुमन नेताम एवं कोमल दुग्गा सहित भारतीय जनता पार्टी के समस्त ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
👉 DAILY BALOD NEWS (DB Digital Media) के WhatsApp चैनल को फॉलो करें और जिले की हर खबर सबसे पहले पाएं।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 📰 No.1 Web Media in CG | DAILY BALOD NEWS & DB DIGITAL MEDIA NEWS CHANNEL ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ, दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़
