ग्राम मालीघोरी जंगल में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई, एक गिरफ्तार, एक फरार



बालोद। बालोद पुलिस द्वारा ग्राम मालीघोरी के जंगल में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है। मौके से कुल 190 नग पौवा शोले देशी प्लेन शराब (कुल मात्रा 34.200 बल्क लीटर) जिसकी अनुमानित कीमत 15,200 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक CG 08 J 4011 (कीमत लगभग 20,000 रुपये) जप्त की गई है। कुल जुमला कीमत 35,200 रुपये आंकी गई है। क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री एवं तस्करी पर रोक लगाने हेतु लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

अवैध शराब बिक्री की रोकथाम हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश पटेल के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद बोनीफास एक्का तथा थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध अभियान चलाया गया।

दिनांक 20.02.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मालीघोरी के जंगल में दो व्यक्ति देशी प्लेन शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा गवाहों के साथ रेड कार्रवाई की गई। पुलिस को देखकर ग्राहक भाग गए, जबकि मौके पर एक संदेही को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रीतम कुमार ठाकुर पिता स्व. चंदुलाल ठाकुर, उम्र 38 वर्ष, निवासी वार्ड 13 आमापारा, थाना एवं जिला बालोद (छ.ग.) बताया।

तलाशी के दौरान दो बड़े चैनदार थैलों से 95-95 नग कुल 190 नग देशी प्लेन शराब के पौवा बरामद किए गए। मौके से फरार आरोपी का नाम बब्बन गौतम निवासी शिकारीपारा बालोद बताया गया। घटनास्थल पर खड़ी ग्रे रंग की पुरानी स्कूटी क्रमांक CG 08 J 4011 को फरार आरोपी की बताई गई, जिसे विधिवत जप्त किया गया। सभी जप्त सामग्री को मौके पर सील-पैक कर पंचनामा तैयार किया गया।

आरोपी का कृत्य आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 84/26 पंजीबद्ध कर आरोपी प्रीतम कुमार ठाकुर को 20.02.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर बालोद जेल भेजा गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, प्रधान आरक्षक 552 यज्ञदत्त ठाकुर, आरक्षक 36 मोहन कोकिला, आरक्षक 514 मनीष राजपूत एवं आरक्षक 310 मुकेश यादव का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

👉 DAILY BALOD NEWS (DB Digital Media) के WhatsApp चैनल को फॉलो करें और जिले की हर खबर सबसे पहले पाएं।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 📰 No.1 Web Media in CG | DAILY BALOD NEWS & DB DIGITAL MEDIA NEWS CHANNEL ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ, दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़

You cannot copy content of this page