डौंडी लोहारा। विकासखंड डौंडी लोहारा अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल संबलपुर में कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह हर्षोल्लास एवं भावनात्मक वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना के साथ किया गया, जिसके बाद समारोह की औपचारिक शुरुआत हुई।
कक्षा 9वीं के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों का गुलाल-अक्षत तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया तथा डायरी और पेन भेंट कर सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम में प्राचार्य दयालूराम पिकेश्वर, व्याख्याता वाय. पी. आर्य, रामकृष्ण यादव, प्रीति साहू, मनीषा बेर, रीता चौरसिया सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों के मनोरंजन के लिए पर्ची निकालकर विभिन्न रोचक गतिविधियां कराई गईं, जिससे माहौल आनंदमय बना रहा।
राज्यपाल पुरस्कृत प्राचार्य दयालूराम पिकेश्वर ने अपने बधाई एवं आशीर्वचन संदेश में कहा कि यह अवसर भावनाओं से भरा हुआ है। कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने अपने परिश्रम, अनुशासन और लगन से विद्यालय का नाम रोशन एवं गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि यह विदाई केवल एक कक्षा से दूसरी यात्रा की ओर बढ़ने का प्रतीक है।
उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में सफलता का मूल मंत्र निरंतर मेहनत, सकारात्मक सोच और अच्छे संस्कार हैं। विद्यालय में सीखे गए शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपनी सच्ची पूंजी बताते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे जहां भी जाएं, अपने माता-पिता, गुरुजनों और विद्यालय का नाम रोशन करें। उन्होंने यह भी कहा कि जीवन में चुनौतियां आएंगी, लेकिन आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प से हर बाधा को पार किया जा सकता है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता वाय. पी. आर्य, रामकृष्ण यादव एवं रीता चौरसिया ने भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया और आगामी परीक्षा एवं जीवन की नई यात्रा के लिए संकल्प लिया।
👉 DAILY BALOD NEWS (DB Digital Media) के WhatsApp चैनल को फॉलो करें और जिले की हर खबर सबसे पहले पाएं।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 📰 No.1 Web Media in CG | DAILY BALOD NEWS & DB DIGITAL MEDIA NEWS CHANNEL ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ, दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़
