DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संस्कृति की विजय, प्रतिभा का परचम : लक्ष कुमार साहू बने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के महाविद्यालय स्तरीय विजेता

बालोद. शासकीय महाविद्यालय बालोद के प्रतिभावान छात्र लक्ष कुमार साहू ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से न केवल महाविद्यालय का मान बढ़ा है, बल्कि पूरे क्षेत्र में भी हर्ष और गर्व का वातावरण बना हुआ है।

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन प्रतिवर्ष भारतीय सांस्कृतिक संस्था द्वारा किया जाता है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय परंपरा, संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय चेतना के प्रति जागरूकता विकसित करना है। इसी क्रम में शासकीय महाविद्यालय बालोद में इस परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के 40 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच लक्ष कुमार साहू ने सर्वाधिक अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस सफलता पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे. के. खलखो ने लक्ष कुमार साहू की मेहनत, लगन एवं अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियाँ अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनती हैं।

परीक्षा के संयोजक एवं गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. दीपाली राव, प्रो. जी. एन. खरे, डॉ. तुलाराम ठाकुर, प्रो. जे. आर. नायक, प्रो. आर. डी. साहू, अतिथि शिक्षक मिथलेश कुमार साहू, सुश्री शोभा वैष्णव, सुश्री रानू देशलहरे, देवेंद्र कुमार साहू, गजेन्द्र ढीमर, जागृति बारले सहित समस्त प्राध्यापकों एवं सहपाठियों ने लक्ष कुमार साहू को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महाविद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि लक्ष कुमार साहू भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर उत्कृष्ट उपलब्धियाँ प्राप्त कर संस्था एवं समाज का नाम रोशन करते रहेंगे।


You cannot copy content of this page