DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डीईओ ने तिलक लगाकर बढ़ाया परीक्षार्थियों का हौसला, जिले में ‘परीक्षा उत्सव’ का शुभारंभ

बालोद।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 (कक्षा 12वीं) का 20 फरवरी 2026 से जिले के 111 परीक्षा केंद्रों में शुभारंभ हुआ। प्रथम दिवस जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सरस्वती शिशु मंदिर, बालोद में जिला शिक्षा अधिकारी बालोद मधुलिका तिवारी द्वारा एक अभिनव एवं प्रेरणादायी पहल की गई। उन्होंने परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व विद्यालय पहुँचकर भारतीय सनातन संस्कृति एवं संस्कारों की परंपरा को जीवंत करते हुए विद्यार्थियों के मस्तक पर तिलक लगाया तथा मुंह मीठा कराकर उन्हें बिना भय और बिना तनाव के परीक्षा को उत्सव के रूप में मनाने हेतु प्रोत्साहित किया।

डीईओ ने विद्यार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

भौतिक शास्त्र एवं भूगोल की परीक्षा संपन्न

आज कक्षा 12वीं के लिए भौतिक शास्त्र एवं भूगोल विषय की परीक्षा आयोजित की गई। जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा सेजेस कन्नेवाड़ा, सेजेस झलमला, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जं/सांकरा एवं शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बघमरा का भी निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र में नकल का कोई प्रकरण नहीं पाया गया। सभी केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित होती पाई गई।

उड़नदस्ता दल में शामिल रहे अधिकारी

जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल में जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी, सहायक परियोजना समन्वयक लेखराम साहू, एबीओ मोहिनी यादव एवं उमा ठाकुर, जिला खेल समन्वयक सपन जेना, व्यायाम शिक्षक सुरेश शांडिल्य एवं आदिला खान शामिल रहे।

जिले में परीक्षा के पहले दिन प्रशासन की सक्रियता और प्रेरणादायी पहल से विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखा गया।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 📰 No.1 Web Media in CG | DAILY BALOD NEWS & DB DIGITAL MEDIA NEWS CHANNEL ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ, दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़

You cannot copy content of this page